चुनाव से पहले Sachin Pilot ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

 | 
Image Credits: twitter

इंटरनेट डेस्क। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट अजमेर के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलने का जो चलन है वह इस बार समाप्त हो जाएगा और उनकी पार्टी सत्ता में बरकरार रहेगी।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पिछले 25-30 साल से राज्य में पांच-पांच साल (की सत्ता) का क्रम चला आ रहा है। इस बार मुझे ऐसा अहसास हो रहा है कि 2023 में इतिहास रचा जाएगा और एक बार फिर से कांग्रेस सरकार यहां बनेगी।

इस दौरान सचिन पायलट ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में दो बार भारी जनादेश मिला, लेकिन उसने मतदाताओं का भला नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है।