Birthday Special: इतने पढ़े हुए हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजनीति में हासिल किए ये मुकाम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। अशोक गहलोत राजनीति के दिग्गज माने जाते हैं। आज हम आपको उनकी शिक्षा के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
अशोक गहलोत ने अच्छी शिक्षा हासिल की है। राजनीति के जादूगर के नाम से मशहूर अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अर्थशास्त्र से मास्टर्स भी किया। उन्होंने शिक्षा हासिल करने के दौरान ही राजनीति शुरू कर दी थी। इसके बाद वह सांसद बनने में सफल हुए।
उन्हें देश के तीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला। अशोक गहलोत प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वह पहली बार 1 दिसबंर 1998 को मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्होंने दिसबंर 2008 और फिर दिसंबर 2018 को तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह अब कांग्रेस को राजस्थान में फिर से जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।