मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने लोकतंत्र को लेकर कही ये बड़ी बात

 | 
image Credits: deccanherald

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकतंत्र को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

सीएम गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अत: हमारी लोकतंत्र के संरक्षण व सशक्तीकरण की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर बाबा साहेब, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व नव भारत के शिल्पी श्री जवाहरलाल नेहरू जी के स्वप्न को मूर्त रूप देने के संकल्प के साथ मताधिकार के उपयोग का प्रण लेकर इस अवसर को सार्थक बनाएं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों व भावनाओं को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर आइए सामाजिक सौहार्द व समरसता की शपथ दोहराएं। साथ ही संविधान के सम्मान, सुरक्षा व समृद्धि का प्रण लेकर हमारे लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं।