मुख्यमंत्री Ashok Gehlot आज कोटा को देंगे ये बड़ी सौगात

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगाम विधानसभा चुनाव से पहले आज कोटा को एक बड़ी सौगात देंगे। वह आज दो दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचेंगे। सीएम आज चम्बल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे। चम्बल रिवर फ्रन्ट भारत में विकसित प्रथम हैरिटेज रिवर फ्रन्ट है, इससे कोटा में देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा।
कोटा शहर में कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किमी की लम्बाई में चम्बल नदी के दोनों तटों पर 1400 करोड़ की लागत से चम्बल रिवर फ्रन्ट विकसित किया गया है। इसके बनने से चम्बल नदी के किनारे बसी सभी बस्तियां बाढ़ से मुक्त हो चुकी है। रिवर फ्रन्ट के दोनों तटों पर 27 घाटों का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को 27 घाटों का अवलोकन तथा लोकार्पण करेंगे, जिनमें चम्बल माता घाट, गणेश पोल, मरू घाट, जंतर-मंतर घाट, विश्व मैत्री घाट, हाड़ौती घाट, महात्मा गांधी सेतु, कनक महल, फव्वारा घाट, रंगमंच घाट, साहित्य घाट, उत्सव घाट शामिल हैं।
साथ ही, सिंह घाट, नयापुरा गार्डन, जवाहर घाट, गीता घाट, शान्ति घाट, नन्दी घाट, वेदिक घाट, रोशन घाट, घंटी घाट, तिरंगा घाट, शौर्य घाट, राजपूताना घाट, जुगनु घाट, हाथी घाट और बालाजी घाट का भी श्री गहलोत लोकार्पण करेंगे। यहां पर चम्बल माता की 225 फ्रीट ऊंची संगमरमर की मूर्ति भी स्थापित की गई है।