विधानसा सभा चुनाव से पहले Rajasthan में कांग्रेस का लगा बड़ा झटका

 | 
Image Credits: newindianexpress

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में हुए शहरी स्थानीय निकाय उपचुनाव के घोषित परिणाम में कांग्रेस को 14 में से केवल चार सीटों पर ही जीत मिली है। जबकि भारतीय जनता पार्टी को आठ सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता मिली है। दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गई है। 

राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में 14 सीटों पर नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं पर उप चुनाव सात मई रविवार का संपन्न हुए। इनके परिणाम सोमवार को घोषित किए गए हैं। 

उन्होंने जानकारी दी कि इन उप चुनावों में भाजपा ने कुल 14 वार्ड सीटों में से आठ पर जीत हासिल की। कांग्रेस को चार और निर्दलीय उम्मीदवारों को दो सीटों पर जीत मिली है। विधानसभा चुनाव से पहले ये परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।