Rajasthan में सियासी रार समाप्त करने के लिए कांग्रेस सचिन पायलट को दे सकती है ये पद, मिल रहे हैं संकेत

 | 
Image Credits: abplive

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी सियासी रार को समाप्त करने के लिए कांग्रेस अब अपना मन बदल रही है। खबरों की मानें तो इस मामले में कांग्रेस ने अब सचिन पायलट के प्रति अपना रूख नरम किया है। माना जा रहा है कि सचिन पायलट को अब कांग्रेस आलाकमान की ओर से धैर्य रखने का संदेश भेजा गया है। 

खबरों के अनुसार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अब सचिन पायलट से संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से सचिन पायलट को संदेश दिया गया है कि धर्यै रखें,कुछ अच्छा होगा। 

अब दावा किया जा रहा है सचिन पायलट को एक फिर से राजस्थान कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए भी मनाया जा सकता है। गौरतलब है कि सचिन पायलट ने हाल में जन संघर्ष यात्रा निकाल कांग्रेस का परेशानी में डाल दिया है।