अंतर्कलह की बुनियाद पर टिकी भ्रष्ट सरकार की विदाई अब दूर नहीं है: Rajendra Rathore

 | 
Image Credits : navbharattimes

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पालयट के बीच चल रहे विवाद को लेकर अपन प्रतिक्रिया दी है। भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि कांग्रेस में जारी साढ़े 4 साल का अंतर्विरोध आखिरकार एक बार फिर सडक़ों पर आ ही गया।

11 मई को अजमेर में आरपीएससी से निकलने वाली जन संघर्ष यात्रा का नाम अगर कांग्रेस संघर्ष यात्रा रहे तो ज्यादा उचित रहेगा। हैरानी की बात है कि साढ़े 4 साल तक भ्रष्टाचार पर एक शब्द नहीं बोलकर भाजपा नेताओं के कंधे का इस्तेमाल करने वाले दोनों नेताओं को अपने बिकाऊ विधायक भी नजर आने लगे और भ्रष्टाचार भी नजर आने लगा। इसके लिए दोनों नेताओं को बधाई। 

मुख्यमंत्री के राजाखेड़ा में दिए बयान व पूर्व उपमुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और बाड़ ही खेत को खा रही है। अंतर्कलह की बुनियाद पर टिकी इस भ्रष्ट सरकार की विदाई अब दूर नहीं है।