किसानों का भाजपा में विश्वास नहीं है: Sachin Pilot

जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को बांदीकुई में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया।
इस दौरान पायलट ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहन अपनी मेहनत से देश का पेट पालते हैं और केंद्र की सरकार इन्हीं किसानों की अनदेखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही कारण है कि आज किसानों का भाजपा में विश्वास नहीं है।
जनतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होती है। सचिन पायलट ने सोमवार को कृषि उपज मण्डी बांदीकुई में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने बांदीकुई जाते समय विभिन्न स्थानों पर लोगों के साथ मुलाकात की। गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल के अन्त में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनके लिए कांग्रेस की ओर से अपना चुनावी अभियान तेज किया जा चुका है।