गहलोत पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को प्यासा छोड़ देना चाहते हैं: Gajendra Singh

 | 
Image Credits:  twitter

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ईआरसीपी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि गहलोत जी पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को प्यासा छोड़ देना चाहते हैं। उन्हें जल से जुड़ी योजनाओं से कोई सरोकार नहीं। उनका विकास के उलट एक ही एजेंडा है, जनता के लिए परेशानी खड़ी करो और इल्जाम भाजपा पर डाल दो। ईआरसीपी इसका उदाहरण है। आज अलवर उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार के षड्यंत्र की जानकारी दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईआरसीपी को लेकर केन्द्र सरकार पर लगातार निशाना साधते रहते हैं। अशोक गहलोत लगातार ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मोदी सरकार से मांग कर रहे हैं।