Indian Railways New Rules: रेलवे ने रात में यात्रा को लेकर विशेष नियम बनाए हैं, नए नियमों की तुरंत जांच करें

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे ने रात में सफर के दौरान कुछ खास नियम पेश किए हैं। इस नियम के तहत अगर कोई यात्री लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
भारतीय रेल से प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। इसी वजह से यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे समय-समय पर नियमों में बदलाव करता रहता है. इसी को देखते हुए रेलवे ने रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई नए नियम पेश किए हैं। अगर इन नियमों की अनदेखी की गई तो रेलवे बड़ी कार्रवाई कर सकता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने कहा कि अगर कोई यात्री रात 10 बजे के बाद चलती ट्रेन में शोर मचा रहा है, म्यूजिक बजा रहा है, तेज आवाज में बात कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं रेलवे ने टीटीई, बोर्डिंग स्टाफ, कैटरिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों से सहयोग करने को कहा है.
रात में यात्रा करने के नियम
कोई भी रात में मोबाइल पर जोर से बात नहीं कर सकता।
तेज आवाज में संगीत भी नहीं बजा सकते।
ट्रेन की बत्ती छोड़कर रात 10 बजे के बाद किसी और बत्ती को जलाने की अनुमति नहीं है।
टीटीई रात 10 बजे के बाद यात्री का टिकट चेक नहीं कर सकता है।
समूहों में यात्रा करने वाले यात्री रात 10 बजे के बाद बात नहीं कर सकते।
रात 10 बजे के बाद ऑनलाइन खाना डिलीवर नहीं किया जाएगा।
ट्रेन में धूम्रपान, शराब पीना और कोई भी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं है।
कोई ज्वलनशील वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है
क्या है मिडिल बर्थ का नियम
वहीं अगर कोई यात्री 10 बजे के बाद भी नीचे वाली बर्थ पर बैठा है तो आप मिडिल बर्थ को हटाकर खोल सकते हैं. मिडिल बर्थ रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक खोली जा सकती है। इस बीच कोई यात्री आपको परेशान नहीं कर सकता।