इसरो ने अब किया AdityaL1 लॉन्च, सीएम गहलोत ने बोल दी ये बात

 | 
Image Credits: aajtak

जयपुर। चन्द्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो ने आज सोलर मिशन के तहत आदित्य एल1 को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में ट्वीट किया कि चंद्रमा के बाद अब सूर्य की बारी, दुनिया देख रही काबिलियत हमारी।

सोलर मिशन के तहत आदित्य एल1 की लॉन्चिंग हेतु इसरो  की पूरी टीम को असीम शुभकामनाएं। पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लेंगरेंज प्वाइंट वन पर रहकर आदित्य एल1 द्वारा सूर्य की स्टडी से कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर भारत अंतरिक्ष विज्ञान में कीर्तिमान स्थापित करेगा और पूरी दुनिया भारत की महिमा गाएगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौैड़ ने ट्वीट किया कि विश्व पटल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और ऐतिहासिक उड़ान। आत्मनिर्भरता के नए आयामों को लिखता भारत। विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता भारत। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को आदित्य एल1 लॉन्च होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय हिंद।