आज से राजस्थान में शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, JP Nadda दिखाएंगे हरी झंडी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भरतीय जनता पार्टी की ओर से आज से बड़ा कदम उठाया जा रहा है। चुनाव में दो महीने पहले बीजेपी आज से प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। चार चरणों में होने वाली इस यात्रा का पहला चरण आज से शुरू होने जा रहा है। यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।
पहले चरण की परिवर्तन यात्रा आज से सवाई माधोपुर से शुरू होगी। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य से भाजपा की ओर से ये यात्रा निकाली जा रही है।
इस यात्रा से चुनाव से पहले बीजेपी अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ व्यापक तौर पर माहौल बनाना चाहती है। इस यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोगों से संपर्क कर उन्हें गहलोत सरकार की नाकामियों से अवगत कराया जाएगा।