लाल डायरी में अशोक गहलोत के सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है: Amit Shah

 | 
Image Credits: twitter

इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जानकर निशाना साधा है।

रविवार को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा-2 के शुभारंभ मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कोई भी लाल कपड़ा पहन कर आता है तो अशोक गहलोत को वह लाल डायरी ही दिखाई देती है। लाल डायरी में अशोक गहलोत के सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है।

इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा कराने वाली गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकिए। कांग्रेस नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। सनातन धर्म पर ये जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे।  उन्होंने इस दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।