Rajasthan में आज से पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद, सरकार से वार्ता विफल

जयपुर। राजस्थान में आज से पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में आज सुबह छह बजे से लोगों को पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया है। राजस्थान पेट्रोलिमय डीलर्स एसोसिएशन के इस कदम से प्रदेश की आमजन को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
राजस्थान पेट्रोलिमय डीलर्स एसोसिएशन की ओर से इससे पहले बुधवार और गुरुवार को सुबह दस से शाम छह बजे से तक पंपों को सांकेतिक बंद किया गया था। प्रदेश सरकार की ओर से मांगें नहीं मानें जाने के बाद अब राजस्थान पेट्रोलिमय डीलर्स एसोसिएशन ने आज से पंपों को निश्चितकालीन समय के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
आज से प्रदेश में 6900 पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। खबरों के अनुसार, अन्य राज्यों के समान वैट कम करने की मांग को लेकर खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से वार्ता बेनतीजा रही। गहलोत सरकार सरकार वैट की दरें कम करने को तैयार नहीं हुई।इससे पहले गुरुवार रात लोगों की पेट्रोल-पंपों पर लम्बी-लम्बी कतारे देखने को मिली।