कर्नाटक में चुनाव प्रचार छोड़ अचानक जयपुर आई Priyanka Gandhi, लग रहे हैं ये कयास

 | 
Image Credits: Patrika

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे मनमुटाव के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर आई हैं। खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी रणथम्भौर घूूूमने के लिए यहां पर आई हैं। वह यहां पर बाघ का दर्शन करेंगी।  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार करीब शाम सात बजे कर्नाटक के हुबली से विशेष विमान से सांगानेर एयरपोर्ट पहुंची। 

प्रियंका गांधी कर्नाटक में दस मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार कर रही थी।  बताया जता रहा है कि प्रियंका गांधी जयपुर से रणथम्भौर चली गई हैं। उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रणथम्भौर में पांच और छह मई को रुक सकती है।

इससे पहले प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ रणथम्भौर आ चुकी हैं।  प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति के संबंध में कई प्रकार के कयास लग लगाए जा रहे हैं।