Rajasthan: सचिन पायलट के बाद अब इस विधायक ने दिखाए बगावती तेवर, सीएम गहलोत की बढ़ी मुश्किलें

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच जारी अंतर्कलह कम होता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बाद अब एक विधायक ने बगावती तेवर दिखा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को परेशानी में डाल दिया है। अब कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने सीएम अशोक गहलोत पर तीखे प्रहार किए है।
खबरों के अनुसार, अब विधायक दिव्या मदेरणा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साल 1998 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनता ने बहुमत उनके दादा परसराम मदेरणा के नाम पर दिया था। उस समय कांग्रेस को अन्तिम बाद 100 से अधिक सीटें मिली थी। इसके बाद यहां पर कांग्रेस को कभी बहुमत मिला।
दिव्या मदेरणा ने तो यहां तक बोल दिया कि अशोक गहलोत की अगुवाई में जब भी चुनाव हुए कांग्रेस को हमेशा 100 से नीचे सीटें ही मिलीं। इस दौरान दिव्या मदेरणा ने गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल के एक बयान को लेकर भी पलटवार किया है।