Rajasthan : गहलोत-पायलट विवाद से खफा कांग्रेस के 30 विधायक उठाएंगे अब ये बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों दिग्गजों के बीच जारी विवाद से अब कांग्रेस के तीस विधायक खफा है।
अब इन विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस में बिखराव और टूटन को रोकने के लिए आलाकमान तक जाने की तैयारी कर ली है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस के इन विधायकों का मानना है कि गहलोत-पायलट के निजी अहम के कारण पार्टी कमजोर हो रही है।
इन विधायकों ने तो यहां तक बोल दिया कि गहलोत और पायलट दोनों हीं गुट किसी से कम नही हैं और दोनों की ओर से अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों को भ्रष्ट बताया जा रहा है, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।
खबरों के अनुसार, दिव्या मदेरणा, हरीश चौधरी, परसराम मोरदिया, प्रशात बैरवा, इंदिरा मीणा, राम नरायण मीणा, भरत सिंह, रीटा चौधरी, रूपाराम जैसे कांग्रेस विधायकों का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान को राजस्थान की समस्या का हल निकालना चाहिए। अब ये विधायक आलाकमान से मिलेंगे।