Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत ने आमजन को दी ये सौगात

 | 
Image Credits : ndtv

जयपुर। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है।  मुख्यमंत्री गहलोत ने अब चिकित्सा के क्षेत्र में 1462 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

अशोक गहलोत ने अब राजस्थान में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 1 नया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। 

इसके साथ ही सीएम ने क्रमोन्नत एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए चिकित्सा अधिकारी के 162, नर्स द्वितीय श्रेणी के 324, महिला स्वास्थ्य दर्शिका के 162, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4, फार्मासिस्ट के 162, लेब टेक्नीशियन के 162, वार्ड ब्वॉय के 324 एवं सफाई कर्मचारी के 162 पदों सहित कुल 1462 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

अशोक गहलोत के इस निर्णय से राजस्थान का स्वास्थ्य ढ़ांचा सुदृढ़ होगा एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट वर्ष 2023-24 में घोषणा की गई थी।