Rajasthan Assembly Elections: भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के केन्द्रीय मंत्री को दे डाली नसीहत, सुना दी खरी-खरी

इंटरनेट डेस्क। जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के बयान का लेकर पलटवार किया है। सूर्यकांता व्यास द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करना गजेंद्र सिंह को अच्छा नहीं लगा था। इस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने बयान दिया था कि वे 90 साल की हो गई है और बुढ़ापे में लोग बचपन में चले जाते है।
इस बात पर भाजपा की वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास ने केन्द्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं राजनीति में हूं। खबरों के अनुसार, भाजपा विधायक सूर्यकांत व्यास ने यहां तक बोल दिया कि गजेंद्र सिंह की जितनी उम्र नहीं उससे ज्यादा साल मैंने पार्टी में बिताए हैं।
सूर्यकांत व्यास ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत मेरे पुत्र के समान हैं. जो बात उन्होंने बोली है, शायद उनको शोभा देती होगी। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि वह विधानसभा चुनाव में लड़ेंगी। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया है।