Rajasthan Assembly Elections: टिकट वितरण के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, शॉर्टलिस्ट किए संभावित प्रत्याशी

 | 
Image Credits: livehindustan

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव करीब है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ी मेहनत की जा रही है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी राजस्थान विधानसभा चुनाव पर विशेष ध्यान दे रहा है। भाजपा की ओर से चुनाव के लिए लगातार रणनीति भी तैयार की जा रही है।

हालांकि प्रदेश में तमाम रणनीतियों और दांव-पेंच के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के लिए टिकटों का सही वितरण सबसे बड़ी चुनौती है। खबरों की मानें तो भाजपा ने अब इस बार टिकट वितरण को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। भाजपा की ओर से इस रणनीति के तहत इस बार सिफारिश के बजाय सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण करने की तैयारी है।

खबरें यहां तक आ रही है कि भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। अब इस सूची को जारी करने से पहले पार्टी की ओर से रायशुमारी जैसी कवायद करने पर भी विचार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गत चुनाव में हारी हुई सीटों के कारणों को टटोलने और जीतने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। पार्टी इस बार उन सीटों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।