Rajasthan: चुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांव, कांग्रेस को लग सकता है झटका

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने विभिन्न समाजों और राजनैतिक दलों से आए 17 प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं को अपनी पार्टी में जगह है। इसे प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रदेश कार्यालय में सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और पार्टी का पटका पहनाकर सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
भारतीय जनता पार्टी में होने वालो में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल शामिल है।