Rajasthan Assembly Elections: इस सीट पर कांग्रेस को 25 सालों से नहीं मिली है जीत

 | 
Image Credits:  republicworld

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कई सीटों पर कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन कई सीटें ऐसी भी हैं, जिन पर पार्टी को लम्बे समय से जीत नहीं मिली है। इन्हीं में से एक शेखावटी के चुरू जिले में स्थित रतनगढ़ भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीट पर लगातार 25 वर्षो से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है।

इसका कारण यहां पर पार्टी नेताओं की बगावत माना जा रहा है। रतनगढ़ विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट रही है। ये भारतीय जनता पार्टी के लिए अभेद्य किला बन गई है। हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए इस सीट पर जीत दर्ज कर पाना बड़ी चुनौती होगी। विधानसभा चुनाव में बदलते समीकरण बीजेपी के लिए चिंताजनक है। 

रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण बाहुल्य होने के कारण दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा ब्राह्मण चेहरे पर ही दांव खेला जाता है, लेकिन जाट प्रत्याशी बागी होने होने पर कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस अन्तिम बार इस सीट पर 1998 में जीत मिली थी।