Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस ने बनाया प्लान, इतनी सीटों पर बदलेंगे चेहरे, कटेंगे कई मंत्रियों के टिकट!

 | 
Image Credits: business-standard

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी करने के लिए कमर कस ली है। इसी के तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस चुनाव में कांग्रेस अपने मौजूदा कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट काट सकती है। कांग्रेस से जुड़े दो थिंक टैंक के छह आंतरिक सर्वे में इस बात की जानकारी सामने आई है। 

राजस्थान में 80 सीटें ऐसी हैं जहां कुछ विधायकों को सत्ता विरोधी लहर का कहर झेलना पड़ सकता है।  कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाते हुए कुछ मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काट सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, अब तक हुए छह सर्वे में 80 सीटों पर कांग्रेस की रिपोर्ट अच्छी नहीं है।

खबरों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान की ओर से 33 सीटों पर चेहरे बदलने की मंजूरी दी जा चुकी है। आगामी विधानसभा में जिनका टिकट कर सकता है उनमें इनमें दो कैबिनेट मंत्री, दो राज्य मंत्री, 22 विधायक और 7 पूर्व उम्मीदवार शामिल हैं।