Rajasthan Assembly Elections: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिखाए अपने तेवर, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उठा सकता है ये कदम

 | 
Image Credits: twitter

जयपुर। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानभा चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से दूरी बनाना भारी पड़ सकता है। भाजपा की ओर से चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी और संकल्प पत्र कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह नहीं दी है।

इससे ऐसा माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन दिनों प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। पूर्व सीएम ने परिवर्तन संकल्प यात्रा से दूरी बनाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व (जेपी नड्डा, नरेन्द्र मोदी और अमित शाह) के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। खबरों की मानें तो अब भाजपा के शीर्ष नेता राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मनाने में जुट गए है। 

खबरों की मानें तो भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे को आगामी चुनावों के लिए अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव में उनकी जरूरत को पार्टी महसूस किया जा रहा है। अब आगामी समय ही बताएगा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पार्टी की ओर से क्या जिम्मेदारी दी जाती है।