Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान की वो सीट, जिस पर किसी भी नेता को नहीं मिली है दो बार से ज्यादा जीत

 | 
Image Credits:  jagran

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जल्द ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने वाली है। इसके साथ ही प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज जाएगा। राजस्थान में हमेशा से ही कांग्रेस और भाजपा का दबदबा रहा है। कई सीटों पर कांग्रेस को तो कई सीटों पर भाजपा को लम्बे समय से जीत मिल रही है।

आज हम आपको प्रदेश की एक विधानसभा सीट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर निर्दलीयों की भी तूती बोलती है। आज हम आपको सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर पिछले 32 सालों में केवल एक बार कांग्रेस को जीत दर्ज करने में सफलता मिली है। जबकि ये लम्बे समय से कांग्रेस का गठ रहा है। इस सीट पर बीजेपी के बागी और निर्दलीय कांग्रेस के मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं।

अभी प्रदेश की इस विधानसभा सीट पर निर्दलीय विधायक कांति प्रसाद मीणा विधायक है।  पिछले सात विधानसभा चुनाव में इस सीट पर चार बार बीजेपी, दो बार निर्दलीयों और एक बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस इस सीट पर अब तक कोई भी विधायक दो बार से ज्यादा जीत हासिल नहीं कर सका है। इस सीट पर जय किशन, रमाकांत, हेमसिंह भड़ाना और कांति प्रसाद मीणा दो-दो बार जीत हासिल कर सके हैं।