Rajasthan Assembly Elections: सीएम गहलोत के करीबी कांग्रेस के इन तीन दिग्गज नेताओं के कट सकते हैं टिकट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कांग्रेस की ओर से इस बार जल्द उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएंगी। इन चुनावों में कई मंत्रियों के टिकट कर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वस्त संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री महेश जोशी व पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के टिकट पर खतरा मंडरा रहा है। इन तीनों ही नेताओं के टिकट कट सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के इन तीनों नेताओं से नाराज है।
बताया जा रहा है तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर 20 सितंबर, 2022 को बुलाई गई बैठक में विधायकों के जाने से रोकने के कारण तीनों नेताओं के टिकट पर खतरा मंडरा रहा है। इस बैठक के लिए मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन पर्यवेक्षक के रूप में राजधानी जयपुर पहुंचे थे।