Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने की सीएम गहलोत की तारीफ

 | 
Image Credits: public.app

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी बीच जोधपुर में सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम अशोक गहलोत की तारीफ कर सियासी पारे को चढ़ा दिया है।

खबरों के अनुसार, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना अब राजा महाराजाओं से की है। उन्होंने इस दौरान अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने समाज पर कई उपकार किए हैं। 

गौरतलब है कि सूर्यकांता ने जोधपुर शहर के चांदपोल क्षेत्र में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निवेदन किया था। इस पर सीएम ने दो दिन बाद ही मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए 4.75 करोड रुपए की स्वीकृति जारी की।  इस संबंध में भाजपा विधायक सूर्यकांता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की है।