Rajasthan बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग परिणाम आज होगा घोषित, यहां पर देख सकते हैं

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष-2023 की सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग की परीक्षा परिणाम का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। विद्यार्थियों को लम्बे समय से परिणाम का इंतजार है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष-2023 की सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 3.15 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री बीडी कल्ला शिक्षा संकुल में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में 7 लाख 19 हजार 838 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 56 हजार 14 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए है। बोर्ड का यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। वहीं विद्यार्थियों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम का भी इंतजार है। ये परिणाम भी जल्द ही आ सकता है।