Rajasthan : चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा खुलासा, सरकार बचाने में बताई वसुंधरा राजे की बड़ी भूमिका

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा खुलासा कर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।
खबरों के अनुसार, सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को धौलपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि किस प्रकार से उनकी सरकार गिराने की साजिश रची गई थी।
उन्होंने बताया कि उनकी सरकार को बचाने के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और विधायक शोभारानी ने किस प्रकार से उनका साथ दिया।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक शोभारानी ने जब हमारा साथ दिया तो भारतीय जनता पार्टी वालों की तो हवा ही उड़ गई थी।
इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक सभा में बयान दिया गया था कि दूध और नींबू एक साथ नहीं रहते हैं। गौरतलब है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई 2020 में प्रदेश की अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत की थी। इस कारण से प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने का संकट पैदा हो गया था।