Rajasthan: पति ने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो हो रहा है वायरल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक गांव से गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसे गांव में घुमाने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला रोते हुई दिखाई दे रही है।
खबरों के अनुसार, महिला को उसके पति और परिवार के लोगों द्वारा ही निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रतापगढ़ एसपी गांव पहुंचे। इसके साथ ही बांसवारा रेंज आईजी ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का ये चार दिन पुराना मामला है। यहां पीडि़त महिला का एक साल पहले विवाह हुआ था। खबरों के अनुसार, महिला का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। गर्भवती महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिवार को इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद महिला का पीछा कर पकड़ा।