Rajasthan: गहलोत-पायलट विवाद पर अब खड़गे ने बोल दी ये बड़ी बात
May 17, 2023, 09:19 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दोनों के बीच का ये विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।
इसी बीच कर्नाटक की राजनीति में उलझे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने इस पर बयान दिया है। खडग़े की राजस्थान की हर एक खबर पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सरकार के गठन के बाद जल्द ही वे राजस्थान में चल रही अशोक गहलोत और सचिन पायलट की अनबन और विवाद पर फैसला लेंगे।
इसी बीच एआईसीसी के राज्य सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने जानकारी दी कि गहलोत सरकार को सचिन पायलट ने धमकी दी है कि इस महीने के अंत तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे।