Rajasthan : अब अशोक गहलोत के सामने खड़ी हुई ये परेशानी, 11000 से ज्यादा सरपंच तेज करेंगे अपना आंदोलन
Apr 28, 2023, 08:54 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की आगामी विधानसभा चुनाव से पहले परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही है। सरकार के सामने नई-नई परेशानियां आ रही हैं। अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सामने 11000 से ज्यादा सरपंच परेशानी खड़ी करते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरों के अनुसार, अब प्रदेश के 11000 से ज्यादा सरपंचों ने 20 अप्रैल 2023 से चल रहे आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने राजस्थान की सरकार गत तीन सालों से पंचायती राज संस्थाओं और उनके चुने हुए जनप्रतिनिधियों को लगातार कमजोर करने का काम कर रही है।
सरपंच संघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपने प्रदर्शन को तेज करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सरपंच संघ की ओर से 15 मई को सीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।