Rajasthan: सचिन पायलट के करीबी मंत्री हेमाराम चौधरी ने ये दावा कर सभी को चौंकाया

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल के वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने एक बड़ा दावा कर सभी को चौंका दिया है।
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा 2023 में चुनाव नहीं लडऩे का दावा किया है। मंत्री के इस दावे से विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत भी गर्माने लगी है। गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमाराम चौधरी ने एक न्यूज चैनल से हुई बात में इस प्रकार का दावा किया है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी ने इस संबंध में न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि फिलहाल 2023 में चुनाव नहीं लडऩे का मानस है, आगे जो भी स्थिति होगी, वह उस पर निर्भर करेगा। इस दौरान उन्होंने ये यहां तक बोल दिया कि मैंने मानस बना लिया है कि इस साल विधानसभा का चुनाव मैं नहीं लडूंगा।