Rajasthan: कांग्रेस को आज ये पूर्व केंद्रीय मंत्री देगा बड़ा झटका, भाजपा में होगा शामिल

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच का विवाद समाप्त होने से पहले ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया अपनी ही पार्टी को बड़ा झटका देने की तैयारी में है।
खबरों के अनुसार, सुभाष महरिया ने अब कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। वह आज भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
सुभाष महरिया के एक फिर से भाजपा में शामिल होने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहेंगे।इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महरिया का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए चिंता का कारण माना जा रहा है।
खबरों की मानें तो महरिया के इस कदम के बाद कई और नेता भी कांग्रेस का हाथ छोड़ सकते हैं। भाजपा महरिया को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने चुनाव लड़वा सकती है।