Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत को बताया रावण, मिला ये करारा जवाब

जयपुर। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनको लेकर सभी पार्टियों सक्रिय हो चुकी हैं। बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में तीखी बयानबाजी होने लगी है। इसी के तहत अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लेकर एक विवादास्पद बयान दिया।
सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने चित्तौडग़ढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना राजनीति के रावण से की है। भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि रामराज्य की स्थापना के लिए राजनीति के ‘रावण’ अशोक गहलोत की विदाई करनी होगी।
इस इस पर अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये राम और रावण का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को राम कहने के लिए तैयार हूं बशर्ते वह राम जैसा व्यवहार तो करें। अशोक गहलोत ने इस दौरान संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी को लेकर भी गजेंद्र सिंह पर निशाना साधा है।