Rajasthan Weather Updates: आज से फिर सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, सात मई तक आंधी के साथ बारिश की संभावना

 | 
Image Credits : bhaskar

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में आज से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका प्रभाव पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों मेें देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जालोर जिले में भी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी हो सकती है। 

कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में 7 मई तक देखने को मिलेगा। इसके कारण मौसम भी अपेक्षाकृत ठंडा रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

इस दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 मई से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूर्ण रूप से समाप्त होने के बाद प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।