इस बात को लेकर Rajendra Rathore ने फिर से साधा गहलोत सरकार पर निशाना, अब बोल दी ये बड़ी बात

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एक फिर से प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।
राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि राणा की शक्ति का राजस्थान, मीरा की भक्ति का राजस्थान, पन्नाधाय के बलिदान का राजस्थान। इस राजस्थान में आज कांग्रेस शासन में सुबह से शाम होते ही 17 अबलाओं की इज्जत नीलाम होती है, रोजाना 7 हत्याएं होती है, 2200 चोरियां होती है। ना बलात्कारी पकड़े जाते हैं, ना हत्यारे पकड़े जाते हैं।
इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट के माध्मय से कहा था कि श्रीगंगानगर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन का तूफान साफ नजर आ रहा है। परिवर्तन संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों की आंखों में जो भरोसा भाजपा के प्रति दिख रहा है, जो विश्वास भाजपा के प्रति प्रकट हो रहा है, उससे तय है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।