खेल मंत्री Ashok Chandna ने चंद्रयान-3 को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान, बोल दे ये बात

 | 
Image Credits: saamana

जयपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की देशवासी खुशियां बना रहे हैं। इसरो को इस बड़ी उपलब्धि पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही है।

इससे पहले चंद्रयान-3 को राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी अजीबो गरीब बयान दिया है। चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इसमें वह चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर देश वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं। 

आपको ये बात जानकर हैरान ही कि इस इस वीडियो में खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर जाने वाले यात्रियों को भी गलती से शुभकामना दी है। मंत्री के बयान पर लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं। अशोक चांदना ने कहा, था कि अगर सफल लैंडिंग हुई तो ये होगा ऐतिहासिक कदम, जो यात्री गए उनको सलाम करता हूं।