प्रदेश सरकार हर वर्ग को लाभान्वित करने एवं महंगाई से राहत देने का कार्य कर रही है: Priyanka Gandhi

 | 
Image Credits: dipr

जयपुर। राजस्थान वीरता एवं अपणायत की धरती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित किया। उनके सिद्धांतों ने देश की राजनीति को प्रेरित किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बात रविवार को टोंक जिले के निवाई में इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण) के उद्घाटन समारोह को संबोधित  करते हुए कही है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी जनसेवा के पथ पर चलते हुए हर वर्ग को लाभान्वित करने एवं महंगाई से राहत देने का कार्य कर रही है। निशुल्क स्मार्टफोन मय इन्टरनेट, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, निशुल्क अन्नपूर्णा किट, महंगाई राहत कैंप, महंगे इलाज से राहत मिलने से राज्य में आमजन का जीवन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। जनता से अर्जित राजस्व को जनता पर खर्च करना एक लोकतांत्रिक सरकार का दायित्व है। सरकार की नीतियां सत्ता-केन्द्रित नहीं होकर जनकेन्द्रित होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने इस दौरान राजीविका से जुड़ी महिलाओं से चर्चा कर उनके स्वयं सहायता समूहों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए उत्पादों की सराहना की। इससे पहले अशोक गहलोत एवं श्रीमती प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, महंगाई राहत शिविरों, इंदिरा रसोई के लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्थित विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थियों को स्कूटी वितरण भी किया।