राजस्थान में न कानून रहा, न ही कोई सरकार, जिधर देखो उधर है भ्रष्टाचार: Vasundhara Raje

 | 
Image Credits:twitter

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रामसा पीर की पावन भूमि रुणिचा, जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा-3 के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता को अब भाजपा के सुशासन की याद आने लगी है, जिसका प्रमाण कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि राजस्थान में न कानून रहा, न ही कोई सरकार। जिधर देखो उधर है भ्रष्टाचार। हर तरफ लूट व आतंक है।

रोज 7 हत्याएं और 20 दुष्कर्म हो रहे हैं। गैंगवार, गैंगरेप तो आए दिन हो रहा है। महिलाओं के सम्मान पर गहलोत सरकार ने करारा प्रहार किया है, जिससे राजस्थान महिला अत्याचार में नम्बर वन बन गया है।