Travel Tips: इन पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है बेंगलुरु, बना लें घूमने का प्लान

 | 
Image Credits: herzindagi

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक का बेंगलुरु अपनी खूबसूरती और पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका अभी कही पर घूमने का प्लान है तो यहां का रुख कर सकते हैं। यहां के पर्यटक स्थल देखने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

herzindagi

बेंगलुरु में लाल बाग यकीनन एक बेहतरीन जगह है। लाल बाग बॉटनिकल गार्डन 240 एकड़ में फैला हुआ है, जहां पर आपको पौधों की लगभग 1854 प्रजातियां का दीदार करने मौका मिलेगा। यहां 3000 साल पुरानी लाल बाग चट्टान भी देखने को मिलेगी। आपको यहां पर प्रकृति की करीब से खूबसूरती आपको देखने केा मिलेगी।

herzindagi

यहां शॉपिंग के लिए महात्मा गांधी रोड (एमजी रोड) प्रसिद्ध है। यहां का बैंगलोर पैलेस भी अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आपने इसे नहीं देखा तो आपकी बेंगलुरु की यात्रा अधूरी ही रहेगी। । यह 45000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ पैलेस ट्यूडर और स्कॉटिश गोथिक वास्तुकला को दर्शाता है।