Rajasthan के टोंक जिले में हुआ अनोखा विवाह, जानकर चौंक जाएंगे आप

 | 
Image Credits : patrika

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसे जानकार आपको हैरानी होगी। यहां पर एक दूल्हे द्वारा दो सगी बहनों से विवाह करने का मामला प्रकाश में आया है। इन दिनों इस शादी की हर ओर चर्चा हो रही है। ये मामला जिले के उनियारा क्षेत्र की मोरझाला की झोपडिय़ां का है।

खबरों के अनुसार, निवाई तहसील की सिदड़ा की ढाणी की लडक़ी कांता ने विवाह के लिए दूल्हे हरिओम के सामने एक शर्त रखी दी। उसने खुद के साथ ही उसकी छोटी बहन से भी विवाह करने की शर्त रखी। इस प्रस्ताव को हरिओम ने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद 5 मई को हरिओम ने विधि विधान से विवाह किया। उन्होंने इस दौरान दोनों सगी बहनों से एक साथ फेरे लिए। खबरों के अनुसार, कांता की छोटी बहन दिमाग से थोड़ी कमजोर है और वह हमेशा से ही उसी के साथ रहना पसंद करती है। इसी कारण उसने हरिओम के सामने ये शर्त रखी थी।