भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले Vasundhara Raje उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम

 | 
Image Credits: twitter

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार से परिवर्तन यात्रा शुरू की जाएगी। इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे प्रदेश में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रही है। इसे राजे का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

राजे की धार्मिक यात्रा आज राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर से सुबह साढ़े नौ बाजे से शुरू होगी। वसुंधरा आज चारभुजा मंदिर पहुंचेंगी। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद पूर्व सीएम का नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाने का प्लान है। राजे द्वारा इन तीनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी। 

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से इस बार राजे को विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा नहीं बनाया गया है। इससे पहले दो चुनावों में वह पार्टी का प्रमुख चेहरा थीं। भाजपा की ओर से पीएम मोदी के चेहरे पर ही ये चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में राजे के शामिल होने पर संशय बना हुआ है।