Vasundhara Raje ने पेट्रोल पंप बंद होने को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद होने को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि पेट्रोल पंपों की हड़ताल को दो दिन हो गए।
जनता खासा परेशान है, लेकिन बहरी कांग्रेस सरकार के कानों में जमा मेल पिघल नहीं रहा। वह सुन नहीं रही। पेट्रोल पंप संचालकों से सरकारी स्तर पर वार्ता का कोई प्रयास तक नहीं किया गया। सरकार के इस रवैये के कारण पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हैं, तो हर वर्ग प्रभावित होगा। क्या प्रदेश में पेट्रोल डीजल की वजह से हो रही महंगाई से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है?
गौरतलब है कि मांगे नहीं माने जाने के बाद राजस्थान पेट्रोलिमय डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज से प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद करवा दिए हैं।