हमें एकजुट होकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है: Vasundhara Raje

 | 
Image Credits: twitter

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार पूरी तरह फैल गया है। महिला अत्याचार चरम पर है। बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमैल करना आम बात हो गया है। इसलिए हमें एकजुट होकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर से करना है और भाजपा का कमल खिलाना है।

ये बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा-2 के शुभारंभ  मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया कि गहलोत सरकार ने जनजाति लोगों का शोषण किया।

कांग्रेस ने यहां विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर भोले-भाले आदिवासियों से उनका जल, जमीन और जंगल छीना है। प्रदेश में पर्याप्त बिजली आ ही नहीं रही है तो फिर मुफ्त कैसी ? हमारी भाजपा सरकार ने मावजी महाराज और शिक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाली काली बाई का पैनोरमा बनाने का काम किया था।  मानगढ़ धाम में राष्ट्रीय जनजाति संग्रहालय, डूंगरपर में मेडिकल कॉलेज, बांसवाड़ा में गोविंद गुरु विश्वविद्यालय जैसे कई ऐतिहासिक काम हमने ही किए थे।