सरकार अन्नदाता की समस्या का समाधान आखिर कब करेगी: Vasundhara Raje

 | 
Image Credits: twitter

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंग नहर में पानी की आवक को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया है। 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गुरुवार को ट्वीट किया कि गंग नहर में पानी की आवक आज 10 दिन बाद भी 0 है, जबकि फसलों को इस समय पानी की आवश्यकता ज्यादा है। किसान पिछले 15 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है।

सरकार समस्या के संबंध में प्रतिनिधि मंडल भेजकर या पत्राचार कर किसानों की पीड़ा का समाधान कर सकती थी। हमारी सरकार ने भी तो कई बार किया था। सरकार अन्नदाता की समस्या का समाधान आखिर कब करेगी? किसानों की पीड़ा सरकार कब सुनेगी? प्रदेश की गहलोत सरकार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निशाने पर बनी हुई है।