पंडित नेहरू और विक्रम साराभाई की दूरदर्शी सोच से आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत कर रहा है कीर्तिमान स्थापित: Dotasra

जयपुर। चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया कि इसरो की क्षमता और प्रतिबद्धता पर राष्ट्र गौरान्वित है।
मिशन चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रचने वाले इसरो के महान वैज्ञानिकों व समस्त भारतवासियों को बहुत बहुत बधाई। स्व. पंडित नेहरू जी और स्व. डॉ विक्रम साराभाई जी की दूरदर्शी सोच से आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जय हिंद।
वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि भारत ने रखा चांद पर कदम, अंतरिक्ष के क्षेत्र में रचा स्वर्णिम इतिहास। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। ये देश को गौरवान्वित करने वाला पल है। मैं इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी के वर्षों का परिश्रम आज सफल हुआ।