ये ट्वीट कर Ambati Rayudu ने सभी को चौंकाया, बाद में कर दिया डिलीट

खेल डेस्क। चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आज एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया। दाएं हाथ के इस स्टार क्रिकेटर ने आज दोपहर 12.46 बजे ट्वीट कर चौंका दिया कि ये उनका आखिरी आईपीएल है। इस ट्वीट के वायरल होते ही हलचल मच गई। हालांकि इसके केवल 15 मिनट के भीतर ही अंबाती रायडू ने ट्वीट डिलीट कर दिया।
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। काशी विश्वनाथन ने कहा कि नहीं, ऐसा नहीं है। अंबाती रायडू रिटायर नहीं हो रहे हैं। हो सकता है कि अपने प्रदर्शन से नाखुश अंबाती रायडू से मनोवैज्ञनिक दवाब में ऐसा हो गया हो। वह अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे।
इससे पहले अंबाती रायडू ने ट्वीट कर दिया था कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसमें खेलते हुए 13 वर्षों तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा समय बिताया है। अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और सीएसके को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा।