Commonwealth Games 2022: 26 पदकों के साथ अंक तालिका में इस स्थान पर पहुंचा भारत, देखें पदक तालिका

खेल डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 8वें दिन भारत तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत के पदकों की संख्या अब बढक़र 26 हो गई है। ऑस्ट्रेलिया 140 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।
भारत अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य अपने नाम कर चुका है। भारत की तरफ से शुक्रवार रेसलिंग में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने स्वर्ण पदक जीते। जबकि पहलवान अंशु मलिक ने रजत और मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरान ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
भारत की ओर से बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग) स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
जबकि अंशु मलिक, संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान और मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया।
दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह और तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता।