इन दस भारतीय कप्तानों के साथ खेल चुके हैं Dinesh Karthik

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। 37 साल के इस क्रिकेटर को आईपीएल 15 में किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में दोबारा जगह मिली है। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
दिनेश कार्तिक ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वो लगातार टीम से अंदर से बाहर होते रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिनेश कार्तिक अब तक दस भारतीय कप्तानों के साथ खेल चुके हैं। अब वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने को तैयार है।
हार्दिक पांड्या 11वें भारतीय कप्तान होंगे, जिनकी अगुवाई में कार्तिक खेलते हुए नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम की ओर से क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वह सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल चुके हैं।